दैनिक खबरनामा | अमृतसर, 29 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर के लोगों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड जंक्शन पर बने नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या का समाधान करेगी, बल्कि प्रतिदिन श्री अमृतसर साहिब आने वाले दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की यात्रा भी अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया। सरकार ने इसके लिए 34.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी, लेकिन फ्लाईओवर का निर्माण मात्र 22.68 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया गया, जिससे सरकारी खजाने के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने कहा कि यह बचत ईमानदार और पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर एवं एप्रोच रोड सहित परियोजना की कुल लंबाई 985 मीटर है, जबकि मुख्य फ्लाईओवर 725 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है। दोनों ओर 5.50 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई हैं, जिससे स्थानीय यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगा। परियोजना में वर्षा जल निकासी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल जैसी पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार अब विकास कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) का भी उपयोग कर रही है, ताकि करदाताओं के पैसे का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य में 43 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण किया जा रहा है और अब संबंधित ठेकेदारों को इन सड़कों के पांच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ कृषि और युवाओं के भविष्य पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सिंचाई के लिए नहरी पानी का उपयोग बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है, जिससे किसानों की भूजल पर निर्भरता कम हुई है। वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में 3,100 नए स्टेडियम, 3,000 जिम और 400 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली, 68 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, मजबूत शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का हर निर्णय जनता के हित और राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों का मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्षी दल धार्मिक मुद्दों के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सच्चाई को अच्छी तरह समझती है और विकास की राजनीति के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :