बेगूं 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बेगूं उपखंड के पारसोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में खेत पर कार्य करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुरा निवासी किसान राजेंद्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र नरपत सिंह चुंडावत खेत पर काम कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पारसोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक किसान को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली की मोर्चरी में रखवाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक, सऊदी अरब और रूस को पीछे छोड़ा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। ह्यूस्टन, 11 जून : कभी अरब देशों के तेल प्रतिबंध…
Share to :