दैनिक खबरनामा । उधमपुर, 30 जून :  चनैनी तहसील के सराड़ इलाके में मंगलवार सुबह सड़क की खस्ता हालत के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जर्जर मार्ग पर एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय पर वाहन से छलांग लगा दी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि ट्रॉला कुछ फीट और फिसल जाता तो वह गहरी खाई में गिर सकता था, जिससे गंभीर नुकसान की आशंका थी।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। पूर्व सरपंच मक्खन सिंह मन्हास ने बताया कि इस रूट की स्थिति काफी समय से दयनीय है। कई जगह सड़क टूटी पड़ी है और किनारे धंस चुके हैं। भारी वाहनों के लिए यह रास्ता लगातार जोखिम भरा बना हुआ है।

मन्हास ने कहा कि मंगलवार की यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी जैसी है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ सप्ताह पहले भी रात के वक्त उधमपुर की ओर जा रहे एक वाहन का पहिया सड़क से उतर गया था। तब वाहन फंसने से पूरी रात रास्ता बंद रहा था। बाद में ग्रामीणों ने खुद रस्सियों से खींचकर वाहन हटाया और मार्ग बहाल किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पीएमजीएसवाई विभाग ने सड़क सुधार के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बारिश में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे ड्राइवरों और यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मांग की है कि सड़क की मरम्मत शुरू की जाए। साथ ही कमजोर किनारों को पक्का करने और खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगाने की भी मांग उठाई है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ और कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :