दैनिक खबरनामा । कुल्लू, 30 जून : हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 21 जून को ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत के चर्चित प्रकरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 30 जून को आदेश जारी कर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश के मुताबिक, 21 जून को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉ. अनु देवी द्वारा किए गए ऑपरेशन के बाद मरीज की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद कुल्लू में समाजसेवियों और स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ढालपुर में चक्काजाम भी किया गया। निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक के विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है।

शिमला निदेशालय रहेगा मुख्यालय

सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम-10 के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान डॉ. अनु देवी का मुख्यालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय, शिमला रहेगा। वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।

निष्पक्ष जांच की उठी थी मांग

प्रसूता की मृत्यु के बाद से कुल्लू में लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहे थे और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। इस मामले में सरकार की यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है। अब सभी की नजर विभागीय जांच के नतीजों और आगे की कार्रवाई पर है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :