दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जुलाई: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा घडूंआ थाना क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर आगे जा रहे एक कंटेनर ने अचानक गति धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा कार नियंत्रण खो बैठी और सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घडूंआ पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे तीनों लोगों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने मृतकों की पहचान ऊना जिले के देहलां गांव के रहने वाले वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश ऐरी, मैहतपुर के निवासी कारोबारी प्रत्युष जैन और उनकी पत्नी के रूप में की है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

मृतक प्रत्युष जैन के चाचा अश्वनी जैन ने बताया कि तीनों रविवार को जींद में परिवार की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। समारोह खत्म होने के बाद वे कार से ऊना वापस लौट रहे थे। रास्ते में मोहाली के पास यह हादसा हो गया।

अश्वनी जैन के मुताबिक प्रत्युष की शादी को अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए थे। घर में शादी की खुशियां अभी बाकी थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना की खबर मिलते ही ऊना में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिमला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप परिसर खाली, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 शिमला में सोमवार को कई स्कूलों को…

पंचायती चुनाव में ‘चिट्टा’ आरोपियों पर रोक हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2068 शिक्षकों की भर्ती को भी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश 23 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने पंचायत चुनावों…

हरियाणा के 46 शहरों में घर खरीदना हुआ महंगा, बाह्य विकास शुल्क में 10% बढ़ोतरी लागू

हरियाणा 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा में फ्लैट और प्लॉट खरीदने वालों…

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के दौरान भी बनी रहेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, दूरसंचार विभाग ने तैयार किया विशेष प्लान

दैनिक खबरनामा । शिमला, 29 जून : हिमाचल प्रदेश में मानसून के…