दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 शिमला में सोमवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया। एहतियात के तौर पर अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को तुरंत घर ले जाने के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई और वे जल्दी-जल्दी स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। गौरव ने बताया कि यह एक “जनरल थ्रेट” है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने हर कोने की जांच की और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। साथ ही, स्कूलों में मॉक ड्रिल भी करवाई गई, ताकि आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखी जा सके।पुलिस के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय और सचिवालय समेत कई सरकारी संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
You May Also Like
हिमाचल के निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, किताबें-वर्दी एक दुकान से लेने का दबाव डालने पर होगी कार्रवाई
- Vishal
- February 8, 2026
हिमाचल चुनावी तैयारियां तेज कांग्रेस की अहम बैठक आज, पंचायत से निगम तक रणनीति पर मंथन
- Vishal
- April 16, 2026
मां का आंचल और बेटे का पद: घर लौटे सीएम सुक्खू, मां संसार देई ने गले लगाकर भर आईं आंखें
- Vishal
- January 8, 2026
हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम 2024 असंवैधानिक करार, अनुबंध कर्मचारियों को राहत
- Vishal
- April 26, 2026