दैनिक खबरनामा | लुधियाना, 8 जुलाई 2026. विशेष पुनरीक्षण समीक्षा (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त भानु प्रताप येतुरू ने बुधवार को लुधियाना में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए घर-घर जाकर गणना फॉर्मों के वितरण और उनकी वापसी प्राप्त करने की पूर्व-प्रक्रिया का जायजा लिया।

बैठक में पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी  अनिंदिता मित्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समीक्षा बैठक में लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब तथा मलेरकोटला के डिप्टी कमिश्नर-सह-जिला चुनाव अधिकारियों ने भाग लेकर अपने-अपने जिलों में चल रही तैयारियों की जानकारी साझा की।

उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश येतुरू ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने और उन्हें वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान विभिन्न जिलों में चल रही तैयारियों, फील्ड स्टाफ की तैनाती, जन-जागरूकता अभियानों तथा मतदाता पंजीकरण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए तथा पुनरीक्षण कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए।

मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि पंजाब में विशेष पुनरीक्षण समीक्षा-2026 को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और चुनावी मशीनरी पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

चुनाव आयोग की इस समीक्षा बैठक को आगामी चुनावी प्रक्रियाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और अधिक विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :