दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: किशनगढ़ इलाके में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के सत्यम का शव जंगल के अंदर करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में तैरता मिला। मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

जानकारी के मुताबिक, सत्यम के पिता ओमप्रकाश पेशे से ऑटो चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका इकलौता बेटा शाम को घर से खेलने निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और फिर पुलिस को सूचना दी।

पूरी रात बच्चे की खोजबीन के बाद सुबह जंगल में गश्त कर रही आईटी पार्क थाना की टीम को तालाब में एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत सत्यम के माता-पिता को भी घटनास्थल पर बुलाया। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जगह घने जंगल में होने के कारण फोरेंसिक टीम को भी पैदल ही वहां पहुंचना पड़ा। कच्चे रास्ते और झाड़ियों की वजह से कोई वाहन अंदर नहीं जा सका। टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए और पूरे क्षेत्र की फोटो-वीडियोग्राफी करवाई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस सत्यम के दोस्तों से भी मिली। एक दोस्त ने बताया कि शाम को सत्यम कह रहा था कि वह तालाब पर जाकर नहाएगा। हालांकि उसके साथ कोई और बच्चा नहीं गया था और सभी अपने घर लौट आए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जंगल और तालाब के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान शव बरामद हुआ।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हादसा है या हत्या।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :