..

दैनिक खबरनामा

12 जुलाई नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। रविवार को चयन समिति ने उनके स्थान पर नए खिलाड़ियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हर्षित राणा की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रस्तावित टी20 सीरीज में वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिला है।

हैमस्ट्रिंग चोट बनी बाहर होने की वजह

बीसीसीआई की जानकारी के अनुसार, ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान हर्षित राणा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव और दर्द महसूस हुआ। मेडिकल जांच और स्कैन रिपोर्ट में उन्हें ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई।

दूसरी ओर, उसी टी20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती को बाईं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई। बाद में कराए गए MRI स्कैन में उनके ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग चोट से जूझने की पुष्टि हुई। मेडिकल टीम की सलाह के बाद दोनों खिलाड़ियों को आगामी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। अब दोनों आगे के उपचार और पुनर्वास के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20 मैचों के लिए उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था।

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर रहेंगी निगाहें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। अंतिम टी20 मुकाबले में भारत को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें प्रिंस यादव ने 60 रन खर्च किए थे। अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

उधर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलेगा। इस दौरे पर स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई संभालेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान विराट-अनुष्का पर उठे सवाल, वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून :  आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स…
Share to :

फीफा वर्ल्ड कप से लेकर महिला विश्व कप तक, भारत में फुटबॉल का नया युग; ज़ी ने हासिल किए बड़े प्रसारण अधिकार

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारतीय खेल प्रसारण उद्योग…
Share to :

विश्व कप से ठीक पहले ईरानी प्रशंसकों को झटका, टिकट आवंटन वापस लिए जाने का दावा

दैनिक खबरनामा। तेहरान, 9 जून : फीफा विश्व कप शुरू होने से…
Share to :

फीफा विश्व कप 2026: कनाडा ने बचाई हार, अमेरिका की शानदार जीत; आज पांच बड़े मुकाबले

  दैनिक खबरनामा | 13 जून फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे…
Share to :