दैनिक खबरनामा

16 जुलाई तेहरान/वॉशिंगटन : मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। गुरुवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमले मिसाइल लॉन्च साइट्स, रक्षा प्रतिष्ठानों और सिस्तान-बलूचिस्तान में स्थित 388वीं ब्रिगेड की बैरक पर किए गए।

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी कदम उठाते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। घटनाक्रम के बाद बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जबकि जॉर्डन ने अपने वायु रक्षा तंत्र की मदद से कई मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट करने की जानकारी दी।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि यदि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटता, तो ईरान व्यापक सैन्य संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर मध्य-पूर्व से होने वाले तेल और गैस के निर्यात को भी प्रभावित किया जा सकता है।

इस बीच, जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसने ईरान की आठ मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘पेट्रा’ के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर दिया।

जॉर्डन की सेना के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। मिसाइलों के अवशेष सुरक्षित कर लिए गए हैं और देशभर में एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही, हवाई क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धरती पर बढ़ सकता है गर्मी का कहर

दैनिक खबरनामा ब्यूरो| जिनेवा, 2 जून: वैश्विक मौसम प्रणाली में बड़े बदलाव…
Share to :

भारत-ओमान आर्थिक साझेदारी का नया अध्याय शुरू, सीईपीए लागू होते ही निर्यातकों के लिए खुले बड़े अवसर

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारत और ओमान के बीच…
Share to :

ईरानी एलपीजी नेटवर्क पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बांग्लादेश को आपूर्ति के आरोप में लगाए व्यापक प्रतिबंध

दैनिक खबरनामा। वाशिंगटन, 6 जून 2026: अमेरिका ने ईरान के एक कथित…
Share to :

होरमुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने ईरानी रडार ठिकानों पर किया हमला

दैनिक खबरनामा ब्यूरो। दुबई/वाशिंगटन, 6 जून अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष…
Share to :