दैनिक खबरनामा। मोहाली, 20 जुलाई:  ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा ने एयरोट्रोपोलिस योजना के दायरे को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अथॉरिटी ने आठ गांवों की कुल 3,522.98 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का अंतिम अवॉर्ड जारी कर दिया है।

इस अवॉर्ड के तहत जमीन देने वाले किसानों और मालिकों को 23,457.74 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी।

किस गांव की कितनी जमीन ली गई

जारी सूची के मुताबिक सबसे ज्यादा जमीन कुर्डी गांव से ली जा रही है। यहां की 1,395.90 एकड़ भूमि के बदले करीब 8,778 करोड़ रुपये का भुगतान तय हुआ है।

इसके अलावा:

– पट्टों: 416.01 एकड़ के लिए लगभग 2,940 करोड़

– सियाऊं: 405.76 एकड़ के लिए करीब 2,972 करोड़

– बारी: 375.78 एकड़ के लिए लगभग 2,701 करोड़

– मटरां: 59.89 एकड़ के लिए करीब 496 करोड़

– बाकरपुर: 51.33 एकड़ के लिए करीब 422 करोड़

– छत और किशनपुरा: दोनों गांवों की मिलाकर 755.57 एकड़ के लिए लगभग 4,751 करोड़

गांववार रेट में अंतर

गमाडा ने हर गांव के लिए अलग-अलग दर तय की है। सबसे ऊंची दर मटरां गांव के लिए रखी गई है। यहां किसानों को 8.29 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे।

दूसरे नंबर पर बाकरपुर है, जहां रेट 8.22 करोड़ प्रति एकड़ तय हुआ है। इसके बाद सियाऊं में 7.33 करोड़, बारी में 7.19 करोड़ और पट्टों में 7.07 करोड़ प्रति एकड़ का मुआवजा मिलेगा। वहीं कुर्डी, छत और किशनपुरा के लिए प्रति एकड़ 6.29 करोड़ रुपये की दर तय की गई है।

किसान संगठनों का विरोध जारी

जमीन अधिग्रहण के इस फैसले को लेकर किसान संगठन कई दिनों से नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले अधिग्रहित की गई जमीन पर अभी तक पूरा विकास नहीं हो पाया है, इसके बावजूद सरकार नए इलाकों की जमीन ले रही है।

इसी विरोध के चलते सोमवार को गमाडा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कई किसान नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :