दैनिक खबरनामा। शिमला, 23 जुलाई: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने किन्नौर के पोवारी पंचायत द्वारा किन्नर कैलाश यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि सदियों पुरानी इस धार्मिक यात्रा को रोकने का अधिकार पंचायत के पास नहीं है।

न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ की एकलपीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यात्रा राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा गठित शीर्ष समिति के तय प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित होती है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी पंजीकृत सहकारी समिति को भंग करना या पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पारंपरिक आयोजन को बंद करना पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

अदालत ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यात्रा को बिना रुकावट चलाया जाए। साथ ही पोवारी पंचायत को आदेश दिया कि वह यात्रा में किसी तरह की अड़चन या दखल न दे।

इस वर्ष की यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है और निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 30 जुलाई तक चलेगी। कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

गौरतलब है कि पोवारी पंचायत ने 13 जुलाई 2026 को ग्रामसभा की विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक में 112 लोगों ने यात्रा के विरोध में राय दी, जबकि 62 लोग इसके पक्ष में थे। बहुमत के आधार पर पंचायत ने यात्रा पर स्थायी रोक लगाने और आयोजन से जुड़ी पंजीकृत संस्था “श्री प्रकाशंकरा किन्नर कैलाश यात्रा सोसायटी” को भंग करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था।

अब हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन यात्रा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :