दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 08 अगस्त 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की है।

राज्यपाल को भेजे पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जगतार सिंह हवारा की मां अधिक उम्र की हैं और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए बेटे से मुलाकात की उनकी इच्छा और जरूरत को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ में भी पैरोल पर रिहाई के लिए याचिका दायर की है। यह याचिका सी.आर.डब्ल्यू.पी. संख्या 3868/2026 के रूप में दायर की गई है।

भगवंत सिंह मान ने बताया कि उच्च न्यायालय ने भी संबंधित अधिकारियों को पैरोल की अर्जी पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द 10 दिन की पैरोल देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगतार सिंह हवारा की मां की बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मानवीय आधार पर उनकी अपील पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और हवारा को अपनी बीमार मां से मिलने का अवसर मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :