.

दैनिक खबरनामा | 8 अगस्त | चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को 10 दिनों की पैरोल देने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र भेजकर मानवीय आधार पर पैरोल मंजूर करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए आधिकारिक डी.ओ. पत्र में हवारा की बुजुर्ग मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को पैरोल की वजह बताया गया है। पत्र के अनुसार, हवारा की माता काफी वृद्ध हैं और कई गंभीर शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं। उनकी तबीयत लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

हाईकोर्ट के निर्देश का भी दिया हवाला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखे पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जगतार सिंह हवारा ने पैरोल पर रिहाई की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ का रुख किया था। मुख्यमंत्री के मुताबिक, हाईकोर्ट ने सरकार और संबंधित प्रशासन को हवारा की पैरोल याचिका पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए हैं।

मां की तबीयत को देखते हुए जल्द निर्णय की अपील

भगवंत मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से आग्रह किया है कि हवारा की पारिवारिक परिस्थितियों और उसकी बुजुर्ग मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के आदेश जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री की इस सिफारिश के बाद अब पैरोल को लेकर अंतिम निर्णय राज्यपाल स्तर पर होना है। मामला संवेदनशील होने के कारण पैरोल की मंजूरी संबंधित कानूनी और प्रशासनिक प्रावधानों के तहत तय की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :