दैनिक खबरनामा | 10 अगस्त | जालंधर: पंजाब में एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिए जाने से पहले ही पुलिस ने नाकाम करने का दावा किया है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कथित आतंकी मॉड्यूल का पता लगाया है। पुलिस ने मॉड्यूल से जुड़े मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 86-P हैंड ग्रेनेडबरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, समय रहते की गई इस कार्रवाई से पंजाब में संभावित आतंकी हमले की योजना को विफल कर दिया गया। मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में था आरोपी

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पंजाब में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए निर्देश दिए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कथित रूप से विदेशी हैंडलर्स के कहने पर जालंधर के आदमपुर के पास स्थित एक डेड ड्रॉप लोकेशन से हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी को किस स्थान या लक्ष्य को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था।

BNS और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले में थाना सदर नवांशहर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेने की तैयारी में है। पूछताछ के जरिए पुलिस पूरे मॉड्यूल की गतिविधियों, उसके संपर्कों और संभावित साजिश के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

स्थानीय मददगारों से लेकर विदेशी नेटवर्क तक जांच

पुलिस ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए मॉड्यूल के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर आरोपी की मदद करने वाले लोगों के साथ-साथ फंडिंग करने वालों और विदेश में बैठे कथित हैंडलर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हैंड ग्रेनेड आरोपी तक कैसे पहुंचे और इन्हें किस संभावित आतंकी गतिविधि में इस्तेमाल किया जाना था।

DGP बोले- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवाद, सीमा पार से संचालित साजिशों और संगठित अपराध के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :