भारत-रोमानिया संबंधों और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 6 अक्टूबर : भारत में रोमानिया की राजदूत सुश्री सेना लतीफ ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान भारत और रोमानिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
बैठक में भारत और रोमानिया के बीच आपसी संबंधों को नई दिशा देने तथा सहयोग के नए अवसर तलाशने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।