.

 

दैनिक खबरनामा | 22 अक्टूबर | क्राइस्टचर्च। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हेगले ओवल में खेले गए मैच में भारत ने 226 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज भी दर्ज किया।

इससे पहले भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इसी साल न्यूजीलैंड के विरुद्ध भी भारतीय टीम ने 209 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम का यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

संजू और अय्यर ने संभाली पारी, नमन धीर ने दिलाई जीत

भारत की जीत में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाते हुए महज 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद नमन धीर ने आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन ठोक दिए और टीम को जीत तक पहुंचाया।

नमन धीर ने इस पारी के साथ एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सफल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था, जिन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए थे।

ग्लेन फिलिप्स की पारी भी नहीं दिला सकी न्यूजीलैंड को जीत

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए 40 गेंदों में 82 रन बनाए। फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन जोड़े, जबकि डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने भी 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया।

हालांकि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम भारत को जीत से नहीं रोक सकी। इस हार के साथ न्यूजीलैंड को पिछले आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत के खिलाफ सातवीं शिकस्त झेलनी पड़ी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान विराट-अनुष्का पर उठे सवाल, वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून :  आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स…
Share to :

विश्व कप से ठीक पहले ईरानी प्रशंसकों को झटका, टिकट आवंटन वापस लिए जाने का दावा

दैनिक खबरनामा। तेहरान, 9 जून : फीफा विश्व कप शुरू होने से…
Share to :

फीफा वर्ल्ड कप से लेकर महिला विश्व कप तक, भारत में फुटबॉल का नया युग; ज़ी ने हासिल किए बड़े प्रसारण अधिकार

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारतीय खेल प्रसारण उद्योग…
Share to :

वैभव का बड़ा कमाल: 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का टिकट, भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

दैनिक खबरनामा / स्पोर्ट्स ब्यूरो /  नई दिल्ली / 06 जून 2026.…
Share to :