मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर में बेघर और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। हाल के दिनों में सड़कों पर ठिठुरते लोगों को देखकर प्रशासन ने राहत कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में फेज-6 स्थित रैन बसेरा (नाइट शेल्टर) को संचालित किया गया है, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।फेज-6 में संचालित इस रैन बसेरे की क्षमता 42 लोगों
की है। यहां तीन हवादार हॉल, अटैच बाथरूम, बिस्तर, रजाइयां और कंबल की समुचित व्यवस्था की गई है। हालांकि, शहर में
बेघर लोगों की संख्या इस क्षमता से कहीं अधिक बताई जा रही
है,जिससे सभी को एक साथ शेल्टर में जगह मिलना चुनौती बना हुआ है।रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था नजदीकी गुरुद्वारों और मंदिरों के सहयोग से की जा रही है। इसके बावजूद, लगातार बढ़ती ठंड और सीमित संसाधनों के कारण कई जरूरतमंद अब भी बाहर रहने को मजबूर हैं।नगर निगम ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि फील्ड स्टाफ
के माध्यम से बेघर लोगों की पहचान कर उन्हें रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए। इसके अलावा, सुपरवाइजर से 24 घंटे संपर्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आम नागरिक भी नगर निगम की हेल्पलाइन पर सूचना देकर किसी बेघर व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।नगर निगम का कहना है कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को खुले आसमान के नीचे न सोना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :