पंजाब 18 जनवरी( दैनिक खबरनामा) पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को रविवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने
के कारण मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह के समय सीने में तेज़ दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद परिजनों और पार्टी नेताओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी पूरी जांच की और एहतियात के तौर पर एंजियोग्राफी भी कराई गई। राहत की बात यह रही कि सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य पाई गईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
सुनील जाखड़ को आज सुबह 10 बजे भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेता सुभाष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सुबह 10:30 बजे राज्यपाल से मुलाकात की।गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक प्रदर्शन के दौरान सुनील जाखड़ को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में एक और एनकाउंटर, हत्या कांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब 17 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के मोहाली में एक बार फिर पुलिस…
Share to :

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ शुरू, 181 हेल्पलाइन से मिलेगा 24×7 सहारा

पंजाब 3 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा,…
Share to :

किसान दालों की फसलों का रकबा बढ़ाएं मुख्य कृषि अधिकारी

पंजाब 12 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में मिशन ‘आत्मनिर्भरता’ के तहत पंजाब…
Share to :

मोहाली पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक डकैती मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 6 फरवरी (दैनिक खबरनामा) मोहाली के वरिष्ठ पुलिस…
Share to :