पंजाब 24 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अमृतसर। स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में एक मुस्लिम युवक द्वारा कुल्ला करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर सिख संगत में गहरा आक्रोश है। हालांकि युवक ने दो बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, लेकिन उसके व्यवहार और मंशा को लेकर संदेह बना हुआ है। जांच में सामने आया है कि युवक ने न तो मत्था टेका और न ही मर्यादा का पालन किया, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा रुख अपनाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराने का फैसला किया है। SGPC का कहना है कि यह केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि पवित्र स्थल की मर्यादा भंग करने का गंभीर अपराध है।जांच में क्या आया सामने?SGPC और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि युवक श्रद्धालु की तरह नहीं, बल्कि संदिग्ध इरादों के साथ परिसर में दाखिल हुआ था। उसने परंपरा के अनुसार मत्था नहीं टेका और सीधे सरोवर की ओर जाकर कुल्ला किया। इससे संगत में भारी नाराजगी फैल गई।SGPC का बयान SGPC पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्ण मंदिर सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला है, लेकिन हर किसी को यहां की मर्यादा और नियमों का पालन करना अनिवार्य है। जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी कारण युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस को दी जाएगी शिकायत SGPC ने अमृतसर पुलिस को औपचारिक शिकायत देने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सिख समुदाय में रोष
इस घटना के बाद सिख संगठनों और श्रद्धालुओं में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।
शांति बनाए रखने की अपील SGPC और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि दोषी को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका खारिज

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस…
Share to :

जमानत याचिकाओं में तथ्यों को छिपाना बर्दाश्त नहीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं को लेकर…
Share to :

विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत बहलोलपुर के स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दैनिक ख़बरनामा 28 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, विश्व टीकाकरण सप्ताह…
Share to :

पंजाब में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल 75 वर्षीय सिख महिला ने मस्जिद के लिए दान की ज़मीन, सिख-हिंदू परिवार कर रहे हैं सहयोग

पंजाब 3 जनवरी( जगदीश कुमार) फतेहगढ़ साहिब में साम्प्रदायिक सौहार्द की एक…
Share to :