पंजाब 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान–2026 (शून्य मृत्यु रहित प्रणाली योजना) के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला एस.ए.एस. नगर श्री हरमनदीप सिंह हांस तथा यातायात पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह माहल के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आज ट्रैफिक पुलिस मोहाली द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-66, मोहाली में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला एस.ए.एस. नगर श्री करनैल सिंह ने विद्यालय के वार्षिक समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा अन्य स्टाफ सदस्यों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-66, मोहाली की प्राचार्या श्रीमती रोजी भाटिया, विद्यालय का समस्त स्टाफ, सेना के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर बताया गया कि वर्तमान में यातायात जागरूकता माह चल रहा है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा आम जनता के जान-माल की होने वाली क्षति से बचाव संभव है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में बनेगी पंजाब की पहली एक्सपो सिटी, AI टावर के साथ 300 टेक कंपनियों को मिलेगा मंच

पंजाब 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब सहित चंडीगढ़ में मार्च के अंतिम…
Share to :

पंजाब में स्कूल टाइमिंग बदली, 1 मार्च से लागू होगा नया शेड्यूल

पंजाब 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मोहाली। पंजाब सरकार ने बदलते मौसम…
Share to :

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत 2.45 लाख विद्यार्थियों को 219 करोड़ रुपये वितरित

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक…
Share to :