पंजाब 31 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और वार्डों से आए कई परिवारों ने विपक्षी दलों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण की।सेक्टर-79 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर सिंह की अगुवाई में करीब 14 परिवारों ने कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों से नाता तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी में विश्वास जताया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका सम्मान और मान-सम्मान हर हाल में बनाए रखा जाएगा।विधायक कुलवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब की जनता अब पारंपरिक दलों की वादों और खोखली राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे ईमानदार और जनहितैषी कार्यों पर जनता लगातार मुहर लगा रही है।उन्होंने आगे कहा कि जिस तेजी से लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो आम लोगों के दर्द को समझती है और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान कर रही है।राजनीति में भाषा और आचरण पर जोर देते हुए विधायक ने कहा कि राजनीति एक जिम्मेदारी भरा क्षेत्र है, जहां सोच-समझकर बोलना बेहद जरूरी है, क्योंकि आम जनता राजनीतिक प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से लेती है और उनका अनुसरण करती है।कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने भी सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों की सराहना की और आम आदमी पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर भूपिंदर सिंह जौहल, गुरजीत सिंह, जीत कौर, विजय कुमार,कुलविंदर तूरा, तरसेम कौर, चेतन सिंह संधवां, इंदू महाजन,मनमोहन सिंह, जतिंदरपाल कौर, अंगूरी देवी, कुलवंत सिंह,अमरजीत सिंह और कुलदीप सिंह समाना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :