पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली कार्निवाल के अंतर्गत सेक्टर-88 स्थित सरस मेला ग्राउंड में चल रहे पंजाब सखी शक्ति मेले में बुधवार शाम सूफी संगीत की मधुर गूंज सुनाई दी। प्रसिद्ध सूफी गायिका सुल्ताना नूरां की रूहानी और मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा माहौल सूफियाना रंग में रंग गया।
सुल्ताना नूरां द्वारा प्रस्तुत सूफी कलाम और पारंपरिक रचनाओं ने श्रोताओं के दिलों को गहराई से छुआ। उनकी भावपूर्ण गायकी पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल आध्यात्मिक संगीत के सुरों से गूंज उठा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद परिवारों, महिलाओं, युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता ने सांस्कृतिक संध्या को और भी यादगार बना दिया। यह कार्यक्रम पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साझा संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।पंजाब सखी शक्ति मेले के दौरान जहां दिन के समय महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है, वहीं शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेले को और अधिक लोकप्रिय बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का उद्देश्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि पंजाब सखी शक्ति मेला 10 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसके दौरान हर शाम दर्शकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आधी रात 12वीं की छात्रा पर फायरिंग, गर्दन में लगी गोली; आरोपी फरार

पंजाब 21 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के तरनतारन जिले…
Share to :

पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट वर्कशॉप, 27 लाख अभिभावक होंगे शामिल

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार आज राज्यभर के…
Share to :

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार 180 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के…
Share to :

PGIMER Chandigarh में 20 अप्रैल से शुरू होगा एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर (ANC)

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ PGIMER Chandigarh में मरीजों को बेहतर…
Share to :