पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। गैंगस्टर, गैंगवार और गन कल्चर अब राज्य की पहचान बनते जा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अपराधी खुलेआम पुलिस, सरकार और नेताओं को चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गुरुद्वारे के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हमलावर सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर सफेद स्कूटी से मौके पर पहुंचा। उसने काली हुडी पहन रखी थी और कुछ देर तक गली में खड़े होकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर लक्की ओबरॉय गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद अपनी सफेद थार की ओर बढ़े। जैसे ही वह ड्राइविंग सीट पर बैठने लगे, तभी हमलावर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर सामने आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के जरिए अमेरिका में बैठे गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल ने ली है। बताया जा रहा है कि बीते पांच महीनों में पंजाब में 10 बड़ी हत्याएं हो चुकी हैं। लगातार बढ़ते अपराध ने पुलिस और सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :