पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। AICC के पंजाब प्रभारी और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके पार्टी छोड़ने की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई है।
निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को “पप्पू” कहकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह जमीनी हकीकत से पूरी तरह अनजान हैं और उनके आसपास के लोग उन्हें निर्णय लेने से पहले ही टिकट बेचकर ऐश कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी किसी भी आपात स्थिति पर प्रतिक्रिया देने में छह महीने से ज्यादा समय लगा देते हैं, जिससे नुकसान होना तय हो जाता है।एक अन्य पोस्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को जमीनी सच्चाई सुनने की फुर्सत नहीं है क्योंकि वह “खुद के बनाए स्वर्ग” में जीना पसंद करते हैं।इस बयान के बाद कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स’ समिट 2026 की तैयारियां तेज, डीसी, GMADA चीफ और SSP ने लिया जायजा

पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली में आगामी Progressive Punjab…
Share to :

मोगा के धर्मकोट में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोगा जिले के…
Share to :

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैंसर इलाज भी ₹10 लाख तक कैशलेस, न्यू चंडीगढ़ में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण…
Share to :

मोहाली में बम धमकी से हड़कंप स्कूलों में छुट्टी, फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में मंगलवार सुबह…
Share to :