पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित राजपुरा-मोहाली रेल लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। यह नई रेल लाइन 18 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर करीब 443 करोड़ रुपये की लागत आएगी।यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को रणनीतिक रूप से अहम मानते हुए इसे “स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट” घोषित किया गया है।रेल मंत्री ने कहा कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं नवंबर 2025 में भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम अधिकारी (CALA) की नियुक्ति भी कर दी गई थी ताकि काम तेजी से पूरा हो सके।
इस रेल लिंक के पूरा होने के बाद बठिंडा और दक्षिणी पंजाब के इलाकों जैसे सिरहिंद, गोबिंदगढ़, राजपुरा बेल्ट को सीधे चंडीगढ़ से जोड़ा जाएगा। इससे ट्रेनों को भीड़भाड़ वाले अंबाला जंक्शन मार्ग से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे यात्रा समय कम होगा और मौजूदा रेल रूट पर दबाव भी घटेगा।रेल मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब में रेल ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे ने 2022-23 से 2025-26 के बीच कुल 22 रेल सर्वे कराए हैं। इनमें 9 नई लाइन, 12 डबलिंग और 1 गेज परिवर्तन सर्वे शामिल हैं,जो करीब 2,101 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते हैं।रेल मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार, माल परिवहन और यात्रियों की सुविधा में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…
Share to :

AAP में बढ़ा विवाद हरपाल चीमा का राघव चड्ढा पर हमला, बोले धोखेबाज और समझौतावादी’

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema…
Share to :

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा का मान सरकार पर सीधा हमला, सुभाष शर्मा व अन्य नेताओं ने बढ़ते गैंगस्टरवाद और जबरन वसूली पर उठाए सवाल

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में प्रेस वार्ता…
Share to :

फाजिल्का में पुलिस पर मारपीट और वसूली के आरोप ढाबे से उठाकर थाने में पीटा, ₹70 हजार लेकर छोड़ा; कॉन्स्टेबल सस्पेंड

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 फाजिल्का जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर…
Share to :