दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब के मोगा जिले के गांव लोहारा से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मेले में ढोलक दिलाने का झांसा देकर एक युवक दो मासूम बहनों को अपने साथ ले गया। आरोपी उन्हें सुनसान पड़े एक पुराने ईंट भट्ठे में ले गया, जहां उसने 8 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं उसकी 6 साल की छोटी बहन किसी तरह वहां से करीब 3 किलोमीटर पैदल भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
जानकारी के मुताबिक, हर वीरवार को गांव लोहारा में बाबा दामु शाह जी के स्थान पर मेला लगता है। 23 अप्रैल को भी मेला लगा था, जहां दोनों बहनें घर से पैदल पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें ढोलक दिलाने का लालच देकर साइकिल पर बैठाया और करीब एक किलोमीटर दूर एक बंद पड़े ईंट भट्ठे में ले गया।वहां आरोपी ने बड़ी बच्ची को अपने सिर पर बंधे कपड़े की मदद से पेड़ पर लटका दिया। यह देख छोटी बहन डर के मारे छिप गई। कुछ समय बाद जब वह बाहर आई तो उसने अपनी बहन को पेड़ से लटका हुआ पाया और आरोपी मौके से फरार हो चुका था।मासूम बच्ची ने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वह करीब 3 किलोमीटर पैदल भागकर घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।मृत बच्ची का परिवार उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है, जो पिछले दो साल से लोहारा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।डीएसपी धर्मकोट सुखमंदर सिंह के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मनप्रीत सिंह (24), निवासी गांव गगरा, को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है, ताकि वारदात के पीछे की वजह सामने आ सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…