चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी समाज, धर्म और राज्यों के लोगों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से मार्च महीने में भाईचारा कमेटी गठित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय मंगलवार को सेक्टर-37 स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रदेश कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल ने की।
बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दिसंबर में चंडीगढ़ नगर निगम के आम चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए पार्टी ने अभी से चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा चुनाव मैदान में मजबूती से उतरने के लिए संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दे रही है।सुखदेव सिंह ने बताया कि मार्च में बनने वाली भाईचारा कमेटी में पूर्वांचल, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जातियों और धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत किया जाएगा।
पार्टी का मानना है कि चंडीगढ़ विविध संस्कृतियों और राज्यों के लोगों का शहर है, इसलिए सभी वर्गों को जोड़कर एक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक आधार तैयार करना जरूरी है। बसपा की यह पहल नगर निगम चुनाव से पहले संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ बना देश का पूर्ण साक्षर केंद्र शासित प्रदेश

चंडीगढ़ | 1 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में…
Share to :

होलिका दहन पर जनता के बीच पहुंचे प्रशासक, चंडीगढ़ में दिखा प्रशासन और लोगों के बीच बढ़ता भरोसा

चंडीगढ़ 5 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में इस बार होली का…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में चुनावी मंथन आज बघेल-वड़िंग की मैराथन बैठक, 2027 की रणनीति पर फोकस

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को…
Share to :

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ की धोखाधड़ी, चार कर्मचारी सस्पेंड

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की…
Share to :