पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब अमृतसर में शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भागी है, जबकि लड़की पक्ष का कहना है कि वह सुबह से घर से गायब है।जानकारी के अनुसार खापड़खेड़ी के 31 वर्षीय युवक की शादी सुल्तान विंड रोड क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। दोनों की सगाई करीब आठ महीने पहले हुई थी और 15 फरवरी को बरात जानी थी। 14 फरवरी को शगुन की रस्में होनी थीं, लेकिन उसी दिन सुबह करीब पांच बजे युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लड़की के परिवार ने फोन कर दूल्हे पक्ष को घटना की जानकारी दी।दूल्हे के परिवार ने घरिंडा थाना के अधीन पुलिस चौकी खासा में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि लड़की का पहले से प्रेम संबंध था और इसी कारण शादी की तारीख को लेकर टालमटोल की जा रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, मालगाड़ी इंजन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

पंजाब 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले…
Share to :

फाजिल्का में पुलिस पर मारपीट और वसूली के आरोप ढाबे से उठाकर थाने में पीटा, ₹70 हजार लेकर छोड़ा; कॉन्स्टेबल सस्पेंड

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 फाजिल्का जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर…
Share to :

अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि खामेनेई की याद में कार्यक्रम का निमंत्रण, अमेरिका को चेतावनी

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में…
Share to :

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार 180 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के…
Share to :