पंजाब 18 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जिला मोहाली सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिजनों से टेली-मानस हेल्पलाइन का लाभ लेने की पुनः अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है।
उन्होंने बताया कि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-89-14416 या 14416 पर कॉल कर घर बैठे टेली-मानस सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, जिससे लोग बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।उल्लेखनीय है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक कल्याण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2022 को टेली-मानस परियोजना शुरू की थी। यह हेल्पलाइन पूरे देश में 24×7 निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करती है।डॉ. जैन ने बताया कि टेली-मानस के माध्यम से मरीज मनोचिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों, काउंसलरों और समाज सेवकों से जुड़ सकते हैं। यह सेवा 20 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। हेल्पलाइन के जरिए मरीज परामर्श के साथ-साथ दवाओं संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि टेली-मानस की अपनी मोबाइल ऐप भी है, जिसमें नशे की लत, चिंता, परीक्षा तनाव, अवसाद, अकेलापन, आर्थिक तनाव, संकट प्रबंधन और पारिवारिक समस्याओं जैसे मुद्दों पर परामर्श दिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉल के माध्यम से भी विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। टेली-मानस ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को भौगोलिक सीमाओं से मुक्त कर दिया है और यह युवाओं, विद्यार्थियों, कामकाजी वर्ग, महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य संवेदनशील वर्गों के लिए एक सुरक्षित सहारा बनकर उभरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मलेरकोटला में 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 15 साल से रह रहे थे, 5 साल से कर रहे थे मजदूरी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने बड़ी…
Share to :

मोहाली के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर समेत 3 युवतियां गिरफ्तार

पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) मोहाली पुलिस ने सेक्टर-118 स्थित ब्लॉसम स्पा…
Share to :

GMADA का सख्त एक्शन मोहाली में 42 फार्महाउस मालिकों पर FIR की तैयारी

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में अवैध निर्माण के…
Share to :

जेल में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों-मजीठिया मुलाकात पर AAP नेता तलबीर गिल का बड़ा दावा, बोले इसके पीछे BJP की साजिस

पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब आम आदमी पार्टी के…
Share to :