पंजाब 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) ने पूरे पंजाब में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन को राज्य स्तरीय सिविल सर्जन सम्मेलन, चंडीगढ़ में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।डॉ. संगीता जैन ने कहा कि यह सफलता जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उपायुक्त कोमल मित्तल ने भी जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।सिविल सर्जन के अनुसार जिले में संदिग्ध टी.बी. मरीजों की जांच अभियान तेज गति से चल रहा है और अब तक 75 प्रतिशत मामलों को कवर किया जा चुका है। स्वास्थ्य टीमें विभिन्न स्थानों पर जांच शिविर लगाकर एक्स-रे और बलगम जांच कर रही हैं। पुष्टि होने पर मरीजों का तुरंत उपचार शुरू किया जाता है।उन्होंने कहा कि समय पर जांच से बीमारी का शीघ्र पता चलता है और इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है। राष्ट्रीय तपेदिक उन्मूलन कार्यक्रम केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने का मिशन है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से इस अभियान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…