चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ भगवंत मान की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नई नीति के बावजूद राज्य में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
नई एक्साइज पॉलिसी के तहत पिछले वर्ष जिन ग्रुपों को शराब के ठेके आवंटित किए गए थे, उन्हें इस बार भी 6.5 प्रतिशत रेट बढ़ोतरी के साथ प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में शराब बिक्री से 12,800 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।कैबिनेट बैठक में अन्य अहम फैसले भी लिए गए। कोविड काल में सेवाएं देने वाले वॉलिंटियर्स को नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियों में 5 से 10 अंकों तक विशेष लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा गैंगस्टरों, अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ सूचना देने वाले मुखबिरों की इनाम राशि बढ़ाने का भी फैसला किया गया।वन टाइम सेटलमेंट योजना की मियाद 30 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिन किसानों ने जमीन मालिक न होते हुए भी खेती की है, उन्हें भी मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे काश्तकारों की पुष्टि के लिए एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी।सरकार का कहना है कि ये फैसले राज्य की आर्थिक मजबूती और आम लोगों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव जरूरी, 5 साल का हो कार्यकाल मनीष तिवारी

चंडीगढ़ 28 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में 29 जनवरी को…
Share to :

चंडीगढ़ BJP मुख्यालय ब्लास्ट केस ISI लिंक का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर हुए…
Share to :

चंडीगढ़ जिला अदालत में महिला के पर्स से पिस्टल बरामद, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 चंडीगढ़ की जिला अदालत परिसर में उस…
Share to :

मुल्लांपुर में इतिहास रचेगा टेस्ट क्रिकेट 6 जून से भारत अफगानिस्तान मुकाबला, कप्तानी करेंगे शुभमन गिल

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित…
Share to :