चंडीगढ़ 23 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद बड़ी घोषणा करते हुए ‘मेरी रसोई’ स्कीम की शुरुआत का एलान किया। पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के करीब 40 लाख जरूरतमंद परिवारों को फूड किट वितरित की जाएगी। यह किट तीन माह का राशन एक साथ प्रदान करेगी, ताकि गरीब और नीले कार्ड धारक परिवारों को राहत मिल सके।सीएम ने जानकारी दी कि प्रत्येक किट में 2 किलो माह-छोले की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 2 किलो हल्दी पाउडर और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले से चल रही गेहूं वितरण योजना भी जारी रहेगी और दोनों योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को समानांतर रूप से मिलता रहेगा। सरकार का उद्देश्य महंगाई के दौर में गरीब वर्ग पर आर्थिक बोझ कम करना है।कैबिनेट बैठक में आगामी बजट सत्र की तारीखों पर भी मुहर लगाई गई। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। इस बार 8 मार्च, रविवार को बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा बजट के दौरान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य का आगामी बजट पूरी तरह लोक भलाई और जनहित पर केंद्रित होगा।गुरदासपुर मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि यह जांच का विषय है और राज्य सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में एसआईआर को लेकर भी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026