चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश अरोड़ा नामक कर्मचारी अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। काम करते-करते वह अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से उठे और सीधे सचिवालय की छठी मंजिल से छलांग लगा दी।घटना दोपहर करीब 12:24 बजे की बताई जा रही है। सचिवालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
सूत्रों के मुताबिक, गणेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उनके सहकर्मियों ने उन्हें बचा लिया था। बुधवार को छठी मंजिल से कूदने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी इमारत से एक अन्य कर्मचारी ने छलांग लगाई थी, जिसके बाद यह बिल्डिंग चर्चा में रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब विधानसभा में हंगामा प्रश्न शामिल न होने पर बाजवा के आरोप, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

चंडीगढ़ 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में Punjab विधानसभा के बजट…
Share to :

चंडीगढ़ में 125 करोड़ रुपये का पहला कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट बनेगा,डाड्डू माजरा में लगेगी यूनिट

चंडीगढ़ 19 जनवरी ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ को जल्द ही अपना पहला…
Share to :

23 साल बाद मिला न्याय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने का दिया आदेश, देरी पर 5 लाख का जुर्माना तय

चंडीगढ़ 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा एविएशन सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल भवन…
Share to :