चंडीगढ़, 25 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में
Nissan Motor India Pvt. Ltd. ने 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत पर ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च कर भारत में अपने “बोल्ड इंडिया रीसर्जेंस” अभियान की औपचारिक शुरुआत की। लॉन्च कार्यक्रम में जाने-माने एंटरप्रेन्योर M.K. Bhatia मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में उतारी गई ग्रेवाइट को “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया” विजन के तहत तैयार किया गया है।कंपनी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रेसिडेंट Thierry Sabag ने कहा कि भारत निसान की वैश्विक रणनीति के केंद्र में है और ग्रेवाइट कंपनी के सतत विकास के नए चरण की शुरुआत का प्रतीक है। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa ने बताया कि यह मॉडल भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।ग्रेवाइट में 2 से 7 सीटिंग कॉन्फिगरेशन का विकल्प मिलता है, जबकि 625 लीटर तक का बूट स्पेस इसे लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाता है। प्रीमियम मॉड्यूलर इंटीरियर के साथ इसमें सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। वाहन में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट समेत 30 से अधिक स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं।टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस यह कार 19.6 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम बताई गई है।चेन्नई स्थित प्लांट में इसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग निसान की भारत के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी ने घोषणा की है कि ग्रेवाइट की बुकिंग आज से देशभर में शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Postgraduate Institute of Medical Education and Research का बड़ा शोध बच्चों में एंटेरोवायरस एन्सेफलाइटिस की समय पर पहचान अब आसान

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। बच्चों में होने…
Share to :

पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर को जमानत, CBI तय समय में चार्जशीट दाखिल करने में रही नाकाम

चंडीगढ़ 7 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को…
Share to :

हरियाणा न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 10 जजों के तबादले और नई नियुक्तियां

चंडीगढ़ 3 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

हरियाणा राज्यसभा चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन, भाजपा से संजय भाटिया और कांग्रेस से कर्मवीर सिंह बौद्ध मैदान में

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा…
Share to :