पंजाब 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गुरुवार को श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अनुशासनहीनता और प्रबंधन को चुनौती देने के आरोप में पद से हटाकर जबरन रिटायर कर दिया। लंबे समय से चल रही तनातनी के बीच लिए गए इस फैसले ने पंजाब की पंथक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल उनके स्थान पर नए मुख्य ग्रंथी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह ने मर्यादा के विरुद्ध सार्वजनिक बयानबाजी की और निर्धारित आचरण का पालन नहीं किया। हालांकि पंथक हलकों में इसे महज प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।विवाद की जड़ 2 दिसंबर 2024 को जारी वह हुक्मनामा माना जा रहा है, जिसमें जत्थेदार रहते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल की तत्कालीन नेतृत्व को तनखैया घोषित कर पार्टी के पुनर्गठन के आदेश दिए थे। साथ ही प्रकाश सिंह बादल को दिया गया ‘फख्र-ए-कौम’ खिताब भी वापस ले लिया गया था। इस फैसले को पंथक राजनीति में ऐतिहासिक और विवादास्पद माना गया। इसके बाद उन्होंने एसजीपीसी में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए थे। मार्च 2025 में उन्हें अकाल तख्त के जत्थेदार पद से हटाया गया था।पूर्व हजूरी रागी भाई बलदेव सिंह वडाला और अन्य पंथक संगठनों ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे “सच की आवाज दबाने” का प्रयास बताया है। इंटरनेशनल पंथक दल सहित कई नेताओं ने ‘सरबत खालसा’ बुलाने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि एसजीपीसी पर एक परिवार का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और व्यापक परामर्श की परंपरा कमजोर हुई है।विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पंथक ध्रुवीकरण को तेज कर सकता है। आने वाले समय में इसका असर एसजीपीसी की साख और अकाली दल की सियासी स्थिति पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब कांग्रेस में एकजुटता का संदेश, 2027 चुनाव में ‘हाईकमान’ की चलेगी राहुल गांधी

पंजाब 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कांग्रेस में किसी भी…
Share to :

पंजाब में स्कूल टाइमिंग बदली, 1 मार्च से लागू होगा नया शेड्यूल

पंजाब 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मोहाली। पंजाब सरकार ने बदलते मौसम…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज, निष्कासित नवजोत कौर सिद्धू के वडिंग पर 2400 करोड़ के आरोप

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कांग्रेस से निष्कासित नेता…
Share to :

मोगा रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, सीएम भगवंत मान फोर्टिस से डिस्चार्ज चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann…
Share to :