पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के जीरकपुर: शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित मिड टाउन बिजनेस पार्क में आज अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग भवन के अंदर स्थित एक कॉफी हाउस की किचन से शुरू हुई। देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉफी हाउस की रसोई से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने तेजी से आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही ज़ीरकपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस कर्मियों ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए भवन के अंदर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक आशंका किचन में शॉर्ट सर्किट या गैस से संबंधित तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।घटना के चलते कुछ समय के लिए आसपास यातायात प्रभावित रहा और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :