पंजाब 2 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मेंनसंगरूर निवासी बाबा गुरविंदर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने खास अंदाज़ और घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ के कारण पहचान बनाने वाले बाबा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें साझा कीं। लव मैरिज के बाद पहली बार उन्होंने खुलकर रिश्तों, पारदर्शिता और विवादों पर अपनी राय रखी।बाबा ने अपनी पत्नी की खूबसूरती और फिटनेस की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की मासिक आय करीब ढाई लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को किसी तरह के प्रचार या प्रसिद्धि की जरूरत नहीं है और वह सादगी पसंद करती हैं। फोटो खिंचवाने से बचने की वजह भी उन्होंने यही बताई कि वह लाइमलाइट से दूर रहना चाहती हैं।पत्नी की तस्वीरें साझा करने को लेकर हुए विवाद पर बाबा ने कहा कि रिश्तों में सच्चाई और विश्वास सबसे अहम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका रिश्ता आपसी सम्मान और प्यार पर आधारित है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ए.डी.सी. ने मोहाली में 52 नव-निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के एस.ए.एस. नगर, 27 फरवरी…
Share to :

अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, गांव में फैला आक्रोश

पंजाब 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के अमृतसर के हल्का बाबा…
Share to :

विधायक अनमोल गगन मान और SAD नेता में बहस का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने किया बहिष्कार हाईकोर्ट की निगरानी में हुआ मतदान

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 मोहाली के ब्लॉक माजरी में हुए ब्लॉक…
Share to :

लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर छापा, 2376 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद

पंजाब 17 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना में नशे के…
Share to :