चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार संजय भाटिया गुरुवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बुधवार रात मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में उनके नामांकन पत्र से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं।वहीं कांग्रेस ने अंबाला जिले के मुलाना निवासी कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। वह भी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उनके नामांकन से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करवाई। इस बीच चुनाव में किसी निर्दलीय उम्मीदवार के उतरने की संभावना भी जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है और कांग्रेस उम्मीदवार की राह कुछ कठिन हो सकती है।भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया का राजनीतिक करियर काफी चर्चा में रहा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातक संजय भाटिया का जन्म पानीपत जिले में हुआ था और वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ते हुए बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 6.54 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था, जो हरियाणा के 53 साल के राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। उन्हें कुल 9,09,432 वोट मिले थे।दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को संगठन के भीतर संतुलित और सर्वस्वीकार्य चेहरा माना जाता है। वे किसी गुटबाजी से दूर रहे हैं और लंबे समय से पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ‘संविधान बचाओ अभियान’ में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। एससी समुदाय से आने वाले बौद्ध को सामाजिक संतुलन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण उम्मीदवार माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया था। कर्मवीर सिंह बौद्ध अंबाला के मुलाना क्षेत्र के निवासी हैं और प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था और राष्ट्रीय स्तर पर भी वे संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।अब नामांकन के बाद राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :