पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (एसएएस नगर) जिले में आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण में जिला एवं चार्ज अधिकारियों के साथ-साथ नियमित और तकनीकी सहायकों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी जा रही है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) गीतिका सिंह ने दी।एडीसी (जनरल) गीतिका सिंह, जिन्हें जिले के लिए जिला जनगणना अधिकारी भी नामित किया गया है, ने बताया कि इस बार भारत की 16वीं जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी। इसके तहत नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके लिए 30 अप्रैल से 14 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक गणनाकार घर-घर जाकर फील्ड कार्य करेंगे, जिसमें हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन किया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्र जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब के स्टेट इंस्ट्रक्टर ग्रेड-1 अंकुश शर्मा और स्टेट इंस्ट्रक्टर ग्रेड-2 सत्य नारायण द्वारा दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को जनगणना 2027 में उनकी भूमिका, कानूनी प्रावधानों, हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के शेड्यूल तथा सीएमएमएस मॉड्यूल के तहत एचएलओ प्रबंधन और मॉनिटरिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस बार की जनगणना का नारा “जनगणना से जनकल्याण” रखा गया है।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आगामी जनगणना की कार्यप्रणाली और अधिसूचित तिथियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदारों को चार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद और नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी यह दायित्व निभाएंगे।जिले से दो मास्टर ट्रेनरों का चयन चंडीगढ़ में प्रशिक्षण के लिए किया गया है, जो आगे 56 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर जसजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त एमसी मोहाली, जिले के तहसीलदार, विभिन्न नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी तथा कार्यकारी उप आर्थिक सलाहकार रणजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :