पंजाब 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की 9वीं बस को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर-68 और कुंबड़ा के श्रद्धालुओं से भरी इस बस को रवाना करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप शुरू की गई इस योजना को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और श्रद्धालुओं में धार्मिक यात्रा को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बूथ-वाइज एक-एक बस तीर्थ यात्रा के लिए भेजी जा रही है और आने वाले समय में और भी बसें रवाना की जाएंगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु जहां विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे, वहीं देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों से जुड़े जलियांवाला बाग का भी दौरा करेंगे और वाघा बॉर्डर पर जवानों की देश सेवा को भी नजदीक से देख सकेंगे।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि अब विपक्षी पार्टियों के पास आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, क्योंकि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जनता से किए गए वादों और गारंटियों को लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी का भी जल्द ऐलान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को राहत देने के लिए बिजली दरों में डेढ़ रुपये प्रति यूनिट की और कटौती की गई है।इस मौके पर जसवीर कौर अटली, फूलराज सिंह (हल्का कोऑर्डिनेटर), रमनप्रीत कौर एम.सी. (हल्का कोऑर्डिनेटर वूमेन विंग), हरमेश सिंह ब्लॉक प्रधान, आर.पी. शर्मा, चरणजीत कौर, करनैल सिंह प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, चंचल सिंगला, सुरिंदर सिंह, जर्नैल सिंह, दविंदर मोहन सिंह, एच.एस. वालिया सहित कई अन्य मौजूद
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026