पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के जीरकपुर थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मोहाली के एसएसपी को मिली शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।जीरकपुर की हेजलवुड सोसाइटी निवासी राकेश नंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे फ्लैट निर्माण के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर विनय गर्ग से हुई, जिसने उन्हें अनिल कुमार से मिलवाया। अनिल कुमार ने उन्हें नाभा, जीरकपुर स्थित दशमेश नगर में प्लॉट नंबर 46 और 47 दिखाए। बताया गया कि इन प्लॉटों का मालिकाना हक संजना शर्मा और रमन कुमार के नाम पर है।शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों प्लॉटों का सौदा करीब 90 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने संजना शर्मा के खाते में 15 लाख रुपये, रमन कुमार के खाते में 10 लाख रुपये और अनिल कुमार के खाते में 30 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों पर ट्रांसफर किए। इसके अलावा करीब 35 लाख रुपये नकद भी दिए गए।
रजिस्ट्री के नाम पर करते रहे टालमटोलआरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री करवाने में लगातार टालमटोल करते रहे। उन्होंने राकेश नंदा को पावर ऑफ अटॉर्नी देकर जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा। पीड़ित ने इस जमीन पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर निर्माण भी करवा लिया, लेकिन आरोपियों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई।पैसे लौटाने का वादा भी पूरा नहीं कियाबाद में आपसी समझौते के तहत कुछ रकम लौटाने और रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आरोपियों ने अपना वादा पूरा नहीं किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर शिकायतकर्ता से बड़ी रकम ली, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई।जांच पूरी होने के बाद जीरकपुर पुलिस ने संजना शर्मा और रमन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की सघन जांच

पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में स्कूली…
Share to :

एंटी-एनक्रोचमेंट ड्राइव में पक्षपात के आरोप, फेज-10 में लोगों का जोरदार विरोध

पंजाब 13 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। हाईकोर्ट के आदेशों…
Share to :

न्यूजीलैंड जाना हुआ मुश्किल सख्त इमिग्रेशन नियमों से पंजाबियों पर असर, 42% स्टडी वीजा रद्द

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 न्यूजीलैंड सरकार द्वारा इमिग्रेशन पॉलिसी में किए…
Share to :

पुलवामा शहीदों की याद में मोहाली में कैंडल मार्च, देशभक्ति नारों से गूंजा माहौल

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के Amay Foundation की ओर…
Share to :