पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने पुलिस में शिकायत देकर एक व्यक्ति पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी आरोपी हरजिंदर के साथ जान-पहचान हो गई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। महिला के अनुसार दोनों की दोस्ती करीब 7-8 साल से थी और इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी रहे।
महिला का आरोप है कि 7 जनवरी को आरोपी उसके घर आया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसका उसे उस समय पता नहीं चला।महिला ने बताया कि जब तक वह आरोपी से मिलती-जुलती रही तब तक सब ठीक था, लेकिन जब उसने उससे मिलना बंद कर दिया तो आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 6 मार्च को सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसकी कथित अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दी और अब भी उसे ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बना रहा है।पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, लू का येलो अलर्ट जारी 26 अप्रैल से बारिश के आसार

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों भीषण…
Share to :

मान सरकार में शिक्षा स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता, 79 हजार छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल विधायक कुलवंत सिंह

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार…
Share to :

पंजाब में अपराध बेलगाम, जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या

पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब में अपराध…
Share to :

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री लाल सिंह का निधन, मैक्स अस्पताल मोहाली में ली अंतिम सांस

दैनिक खबर नंबर 28 मार्च 2026 पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक…
Share to :