पंजाब 11 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने आज एसएएस नगर (मोहाली) जिले के ब्लॉक खरड़-1 में विभिन्न सरकारी स्कूलों और सरकारी राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत चल रही योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान विजय दत्त ने सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, रसोईघरों की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिड-डे मील कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर बातचीत भी की और उनके साथ बैठकर भोजन किया।उन्होंने सभी स्कूलों में पीने के पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।
विजय दत्त ने स्कूलों में किचन गार्डन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों को प्राकृतिक और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल परिसरों में गाजर, मूली, पुदीना और अन्य हरी सब्जियां उगाई जाएं, जिससे विद्यार्थियों को ताजा और पौष्टिक खाद्य सामग्री मिल सके।
उन्होंने कहा कि यदि मूली और गाजर के पत्तों से बच्चों के लिए पेय पदार्थ या सूप तैयार किया जाए तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये छोटे-छोटे प्रयास बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बना सकते हैं

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दुष्यंत चौटाला की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, हिसार एसपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा…
Share to :

जालंधर में दिनदहाड़े PNB बैंक लूट का पर्दाफाश 2 मिनट में 6.27 लाख लूटे, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मास्टरमाइंड

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 जालंधर के खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब…
Share to :

पंजाब में जजों के आवास संकट पर हाईकोर्ट सख्त, 60% न्यायिक अधिकारी किराए के घरों में रहने को मजबूर

दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 पंजाब में न्यायिक अधिकारियों के आवास और…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मजबूत इकोसिस्टम पर जोर

पंजाब 14 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट (PPIS)-2026 के…
Share to :