पंजाब 12 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज़ Renuka Singh Thakur को हाल ही में लॉन्च हुई प्रीमियम एसयूवी Tata Sierra की डिलीवरी जीरकपुर स्थित Tata Motors की अधिकृत डीलरशिप Vision Tata Motors द्वारा दी गई। पहाड़ी ट्रिप के लिए उन्होंने अपनी पसंद के अनुसार मिलिट्री रंग में इस एसयूवी को मॉडिफ़ाई कराया है, जो देशभक्ति के रंगों से प्रेरित बताया जा रहा है।इस मौके पर रेणुका सिंह ने डीलरशिप के प्रतिनिधि मृदुल राय वालिया की सराहना करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया बेहद सहज और संतोषजनक रही। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में यात्रा के लिए मजबूत और भरोसेमंद एसयूवी की तलाश थी, जिसके चलते उन्होंने टाटा सिएरा को चुना।हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के रोहड़ू क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली रेणुका सिंह ठाकुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज़ों में शुमार हैं। उन्होंने 2022 Commonwealth Games में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक विकेट हासिल किए थे और भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अपनी तेज स्विंग गेंदबाज़ी और सटीक लाइन-लेंथ के कारण वह भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे उभरती हुई गेंदबाज़ों में गिनी जाती हैं।नई टाटा सिएरा अपने दमदार डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक, बेहतर आराम और उन्नत सुरक्षा फीचर्स के कारण प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।इस अवसर पर विज़न टाटा मोटर्स, जीरकपुर के प्रतिनिधियों ने देश की खेल प्रतिभा को यह वाहन सौंपने पर गर्व व्यक्त किया और रेणुका सिंह ठाकुर को उनके क्रिकेट करियर में भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब मंडी बोर्ड में तरस के आधार पर 8 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित

दैनिक ख़बरनामा एस.ए.एस. नगर, 24 अप्रैल 2026 पंजाब के कृषि एवं किसान…
Share to :

कणक के पराली अवशेष को आग न लगाने के लिए खरड़ ब्लॉक के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिले में पराली…
Share to :

मोहाली में सड़क सुरक्षा पर सख्ती DC ने ब्लैक स्पॉट्स जल्द ठीक करने के दिए निर्देश

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 57 में सुधार, बाकी 36 पर काम…
Share to :

बादल नर्सिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा का सुसाइड

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के गांव…
Share to :