चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में वीनस इलेक्ट्रिकल के संचालक इंजीनियर मदन गोयल ने चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फर्म पिछले 26 वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सूचीबद्ध (एनलिस्टमेंट) नहीं किया गया।मदन गोयल का कहना है कि कई ऐसे लोगों की एनलिस्टमेंट कर दी गई जो पात्र (एलिजिबल) भी नहीं थे, जबकि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड होने के बावजूद उनकी फर्म को सूची में शामिल नहीं किया गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ आए थे, तब उनसे करीब 14–15 लाख रुपये का काम करवाया गया, लेकिन उस काम का भुगतान अब तक नहीं किया गया।मदन गोयल के अनुसार उन्होंने अपनी समस्या को लेकर विभाग और प्रशासन को 51 बार ई-मेल भेजकर शिकायत की, लेकिन अब तक किसी भी ई-मेल का जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
You May Also Like
पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति क्या ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनेगी गेम-चेंजर
चंडीगढ़ 2 जनवरी संपादकीय (हितेश)भारत जैसे कल्याणकारी देश में स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा…
- Vishal
- January 2, 2026
6.05 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के माननीय सीनियर कप्तान पुलिस,…
- Vishal
- February 7, 2026
अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से पहले उठे पार्किंग-बिल्डिंग बायलॉज और कन्वर्जन चार्ज के मुद्दे, प्रशासक ने दिया समाधान का भरोसा
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 31 अक्टूबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को…
- Editorial Team
- October 31, 2026
मोहाली में नशा तस्करों का पुलिस पर हमला, फायरिंग और तलवारबाजी में 2 कॉन्स्टेबल घायल
दैनिक खबरनामा। मोहाली, 25 जुलाई: शनिवार शाम मोहाली के बनूड़ क्षेत्र के…
- Editorial Team
- July 25, 2026