चंडीगढ़ 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित नार्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित हरियाणवी रागिनी उत्सव के अंतर्गत शनिवार को कलाग्राम, मनीमाजरा में लोकसंगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा की तीन प्रसिद्ध रागिनी पार्टियों ने मंच पर अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर को देसी लोकधुनों से सराबोर कर दिया।सोनीपत से आई इंद्रजीत (कुंडलिया) एंड पार्टी ने अपनी पारंपरिक शैली और सशक्त गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी रागिनी का मुखड़ा धरती हरियाणे की, वीरां की पहचान,रागिनी बोले सच्चाई, जागे पूरा जहान।”पर दर्शक देर तक झूमते रहे और तालियों की गूंज से माहौल गूंज उठा।इसके बाद हिसार से पहुंचे सोनू भगाना एंड पार्टी ने जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति दी। उनकी रागिनी के मुखड़े“आज का बोल्या याद रखिए विक्रम भाई का…आजा नंद के दुलारे लाख टके के बिजना ने दर्शकों में खास उत्साह भर दिया। साथ ही उनकी पंक्तियां“देसी धरती की बात निराली, छोरी-छोरे दिलदार,रागिनी की तान पे झूमे सारा हरियाणा साकार।”पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।रोहतक से आई नरेंद्र दांगी एंड पार्टी ने भी पारंपरिक अंदाज़ में रागिनी प्रस्तुत कर माहौल को लोकधुनों से सराबोर कर दिया। उनकी रागिनी के मुखड़े “घाघरा लहरावे छोरी, गाम की शान बढ़ावे माटी की खुशबू सै हरियाणा पहचान बतावे।पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।कार्यक्रम के निर्देशक फुरकान खान ने कहा कि रागिनी हरियाणा की लोकसंस्कृति की आत्मा है। इस मंच के माध्यम से पारंपरिक लोककला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।रागिनी उत्सव में लोकसंगीत प्रेमियों ने देर शाम तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वहीं, राजेश बख्शी के अनुसार रविवार को उत्सव के अगले सत्र में प्रतिष्ठित रागिनी कलाकार सुरेंद्र शर्मा (भिवानी), संध्या शर्मा (हिसार) और राकेश भरणिया (रोहतक) अपनी-अपनी टीमों के साथ प्रस्तुति देंगे।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026