पंजाब 15 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस)–2026 के तीसरे और अंतिम दिन राज्य में फर्नीचर और प्लाईवुड उद्योग के विकास को लेकर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र में उद्योग की संभावनाओं, कच्चे माल की उपलब्धता और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।वन एवं वन्यजीव संरक्षण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रियांक भारती ने अपने उद्घाटन संबोधन में एग्रो फॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) को फर्नीचर और प्लाई उद्योग के लिए कच्चे माल का एक महत्वपूर्ण और टिकाऊ स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली आर्थिक रूप से व्यवहारिक होने के साथ-साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहद लाभकारी है।उन्होंने लकड़ी आधारित कृषि वानिकी को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि एग्रो फॉरेस्ट्री को वृक्ष संरक्षण विधेयक से छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जो फिलहाल प्रक्रिया में है। इस कदम से किसानों को अपने खेतों में लकड़ी देने वाले पेड़ों की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उद्योग को भी स्थायी कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा।
सत्र के दौरान आयोजित पैनल चर्चा में विरगो पैनल्स के प्रबंध निदेशक नरेश तिवाड़ी, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स के हैंड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट से जुड़े सुनील शेखावत, सावित्री वुड्स के निदेशक मुकेश गोयल और पंजाब प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह सोहल ने अपने विचार साझा किए।
पैनल सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों के लिए कुशल श्रमिकों की सुरक्षा और प्रशिक्षण को जरूरी बताया। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं को अपनाने और टिकाऊ औद्योगिक विकास पर जोर दिया गया।चर्चा के दौरान यह भी रेखांकित किया गया कि सफेदा और पॉपलर जैसे तेजी से बढ़ने वाले वृक्षों की खेती खाली पड़ी भूमि पर की जा सकती है। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और उद्योग को लकड़ी का स्थायी स्रोत भी मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी कृषि वानिकी प्रणाली ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश, बदला मौसम गर्मी से मिली राहत

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Amritsar में मार्च…
Share to :

खरड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चेकपॉइंट पर 80.90 लाख रुपये नकद जब्त

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले की खरड़ पुलिस…
Share to :

पंजाब में बेर की खेती बना रही नई पहचान ‘गरीबों का फल’ अब किसानों की आमदनी का मजबूत जरिया

पंजाब 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब, जिसे लंबे समय से देश का…
Share to :

बलोंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.90 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

पंजाब 14 जनवरी(दैनिक खबरनामा)मोहाली। बलोंगी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई…
Share to :