हिमाचल प्रदेश 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फ देखने पहुंचे देशभर के सैकड़ों पर्यटक रविवार रात अटल टनल रोहतांग में फंस गए। ताजा बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई, जिससे करीब एक हजार वाहन रातभर सड़क बहाली का इंतजार करते रहे। कई गाड़ियां फिसलने लगीं और टनल के भीतर तथा नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पर्यटकों को कड़ाके की ठंड में गाड़ियों के अंदर ही रात बितानी पड़ी।बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के साथ सिस्सू, कोकसर और शिंकुला इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले और मध्यम इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी और फिसलन के कारण प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है और कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। प्रशासन ने पर्यटकों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026