पंजाब 17मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिले में ढकोली से मुबारकपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर घग्गर नदी के ऊपर बना काजवे बड़े हादसे का कारण बन सकता है। तेज बहाव से हुए कटाव के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा अंदर से पूरी तरह खोखला हो चुका है। ऊपर से सड़क सामान्य दिखती है, लेकिन नीचे से मिट्टी खिसक जाने के कारण केवल डामर की पतली परत बची है, जिससे कभी भी सड़क धंस सकती है।इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के गुजरने पर सड़क में कंपन महसूस होता है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।सबसे चिंता की बात यह है कि मौके पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है। खासकर रात के समय दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में यह समस्या सामने आती है, लेकिन प्रशासन केवल अस्थायी मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देता है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि काजवे के किनारों पर मजबूत रिटेनिंग वॉल बनाई जाए, पर्याप्त लाइटिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, और जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण शुरू किया जाए।इस मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई गुलाब सिंह ने बताया कि नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए काजवे की अस्थायी मरम्मत और चेतावनी संकेत लगाने की बात कही गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गांवों में फिटनेस और विकास को बढ़ावा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में ओपन जिम का किया उद्घाटन

पंजाब 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। ग्रामीण क्षेत्रों में…
Share to :

मिडिल ईस्ट तनाव का असर पंजाब में पेट्रोल-डीजल महंगा, जालंधर में लोगों ने शुरू की स्टॉकिंग

पंजाबी 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मिडिल ईस्ट में अमेरिका,…
Share to :

पठानकोट में शादी समारोह में बवाल पुलिस और बारातियों में झड़प, सब-इंस्पेक्टर समेत कई घायल

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पठानकोट शहर के मोहल्ला काजीपुर में एक…
Share to :

हरियाणवी देसी लोकधुनों ने बांधा समां, ओपन-एयर थिएटर दर्शकों से खचाखच भरा

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार…
Share to :